मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप धीमी गति से काम करने से आपके काम रुक जाएंगे। माता जी की भी आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से किसी भी प्रकार का वाद विवाद न करें। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपको दस्तावेजों को ध्यान से पढ़कर ही उस पर हस्ताक्षर करें। अन्यथा आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे।