मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। कारोबार कर रहे लोग छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक विषयों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे और आपको कुछ व्यर्थ की चर्चाओं में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।