मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नौकरी में बदलाव के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी, लेकिन आप अपनी बेवजह की इच्छाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आपको संतुलन और सहयोग बनाए रखना होगा। अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ लोगों से सावधान रहें और आप किसी को धन ना दे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।