मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपकी आय पहले से बेहतर होगी, क्योंकि आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। कारोबार में आपकी कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। स्थायित्व के भावना को बल मिलेगा। आपकी कुछ अनोखी कोशिशे रंग लाएगी। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और खुशहाली आएगी। आपको लंबे समय से रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करना होगा। संतान को किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।