Gemini Horoscope Today (आज का मिथुन राशिफल): आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं और छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे। आस पड़ोस में चल रहे वाद विवाद में आपको शांत रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको लोगों से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा।