मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको एक बजट बनाकर चलना होगा और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी डेली रूटीन में बदलाव नहीं लाना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार देने का सोचा है, तो आप उसे उधर ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। विपक्ष के सक्रियता बनी रहेगी। आप मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे। कामकाज में आप कोई अहम जिम्मेदारी किसी को ना दें। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी।