मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको शीघ्र गामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी रहने की आवश्यकता है। किसी की कही सुनी बातों में आने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है।