फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का मिथुन राशिफल, जानिए कैसे बीतेगा आपका पूरा दिन

Mon, 17 Jun 2024 12:34 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य की कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे। अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो समस्या आ सकती है।
विज्ञापन
daily rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
विज्ञापन

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य की कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे। अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो समस्या आ सकती है। पुण्य कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारियां मिलने से आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप उन्हें निभाने में कामयाब रहेंगे। जो जातक  राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।  मामा पक्ष से  आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दी है  तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। माताजी से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें