मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी के खरीदने संबंधित कोई किसी योजना को बनाने में व्यस्त रहेंगे और अपने घर परिवार के लोगों की ओर ध्यान नहीं देंगे,लेकिन माताजी द्वारा आज आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा उसके समय पर पूरा न होने से वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको साझेदारी में किसी भी व्यवसाय को करने से बचना होगा,नहीं तो पाटर्नर के साथ आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह अपने साथी के प्रति नतमस्तक हुए नजर आएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद दिख रही है।