मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपके किसी मित्र से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात हो, तो आप उसमें पुराने गिले शिकवा ना उखाड़े। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने विरोधियों से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।