मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी मीठी वाणी से लोगों को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपकी किसी संपत्ति का सौदा चल रहा है,तो उसमें आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। नवविवाहित जातकों के जीवन में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा में कठिन परिश्रम करेंगे,तभी उन्हें सफलता हासिल होगी।