फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का मिथुन राशिफल, जानिए कैसे बीतेगा आपका पूरा दिन

Sun, 15 Oct 2023 05:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप अपने व्यर्थ के खर्चों को बढ़ा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

विज्ञापन

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप अपने व्यर्थ के खर्चों को बढ़ा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।  संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, नहीं तो वह किसी गलत राह पर भटक सकते हैं। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। अध्ययन व आध्यात्मिक के प्रति आपकी रुचि जागृत होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें