मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा, तभी आप लोगों से काम आसानी से निकाल पाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने आस पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश करें, क्योंकि इससे उन्हें भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी।