मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बहुत बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने प्रयासों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और धन धान्य में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक समय देना होगा। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं।