मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। क्रिएटिव अथवा बैंकिग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मनोबल बढ़ेगा,क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिमाग में कुछ नहीं योजनाएं आएंगी,जिन्हें आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा। जो काम आपको अत्यधिक प्रिय हो,आपको वही करना होगा,तभी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। नौकरी में आप अपने सीनियर्स का सहयोग पाने में सफल रहेंगे। आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।