मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपका सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा और सभी के साथ आप सहजता से आगे बढ़ें। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। बिजनेस कर रहे लोग किसी डील को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।