मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी को बिना मांगे सलाह न दें, नहीं तो वह उल्टा आपके ऊपर हावी हो सकता है। आप कार्य क्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और विनम्र व मधुर स्वभाव से आपको कोई समस्या भी नहीं होगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी इगो को साइड में रख कर ही काम करना होगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपको कोई लाभ की सूचना मिल सकती है। आप अपने धन का निवेश किसी बड़ी कंपनी में कर सकते हैं।