मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। मित्रों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई मन मुताबिक काम मिल सकता है। आप शुभ कार्यों पर अच्छा धन व्यय करेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी किसी यात्रा पर जाने की भी संभावना बनती दिख रही है। धन संबंधित मामलों में आपको पूरी लिखापढ़ी करके धन देना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आप अच्छे समय का पूरा लाभ उठाएंगे।