मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपने बिजनेस में लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी को पार्टनर बनाया, तो उससे आपको धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप उनकी बातों पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ से आगे बढे़ं। आपको प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।