मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि रहेगी। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं की तैयारियों में जमकर मेहनत करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य मिलेगी। आपकी यश और कीर्ति भी बढ़ेगी और आप अपने किसी काम को किसी दूसरे पर ना डालें, नहीं तो आपका वह काम पूरा होने में समस्या होगी। आप माता-पिता से कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।