मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह जीत हासिल कर सकेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके परिवार में लोगों से चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी उनका समाधान हो सकेगा। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने के लिए लेकर जा सकते हैं।