मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि जीवनसाथी से आपकी कुछ अनबन चल रही थी,तो वह परिवार में बड़े सदस्यों की मदद से दूर होगी और आपको किसी प्रतियोगिता में यदि भाग लेना है,तो उसके लिए कठिन परिश्रम करना होगा। आपको इधर उधर की बातों में ध्यान लगाने से अच्छा है कि अपने काम पर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में आज कोई आपके ऊपर कोई गलत आरोप लगा सकता है,जिसमें आपको अपनी बात अधिकारियों के सामने रखनी होगी,नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है।