मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से बचना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। कुछ नए जनसंपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपनी संतान से पढ़ाई को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।