मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उनके मन में कोई डर भी नहीं रहेगा। यदि कोई रुपये पैसे से संबंधित समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी,तो आपको उसका समाधान भी अवश्य मिलेगा। मन में यदि कोई बात आए तो उसे परिवार के सदस्यों के सामने अवश्य रखें,तभी आपको उसका हल मिल पाएगा। संतान को आप कोई नया व्यवसाय भी करा सकते हैं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का मन बना रहे हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होंगी। ननिहाल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।