फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 10 जुलाई, जानिए कैसे बीतेगा आपका पूरा दिन

Sun, 10 Jul 2022 12:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाइयों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी,तो उसे भी आपको मिलजुलकर ही समाप्त करना बेहतर रहेगा। माताजी से आप किसी भी किए वादे को पूरा करेंगे,जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको प्रमोशन मिल सकता है। 
विज्ञापन
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप किसी बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा के लिए परेशान रहेंगे व सायंकाल के समय आपको शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। भाइयों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी,तो उसे भी आपको मिलजुलकर ही समाप्त करना बेहतर रहेगा। माताजी से आप किसी भी किए वादे को पूरा करेंगे,जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको प्रमोशन मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें