मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको किसी कार्य में जोखिम उठाने से बचना होगा। आपको अपने पुराने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा, जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ फालतू खर्च पर रोक लगानी होगी, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपकी अपने कुछ पुराने सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।