मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि और संचार के प्रतीक माने जाते हैं। इस राशि के लोग तेज दिमाग, जिज्ञासु और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और लोगों से जुड़ना बेहद पसंद होता है। ये बेहतरीन कम्युनिकेटर होते हैं, जिससे लेखन, मीडिया और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। हालात के अनुसार खुद को ढालना इन्हें बखूबी आता है। हालांकि, इनका चंचल मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी इनकी समझदारी इन्हें आगे बढ़ाती रहती है। आज का राशिफल
आज कुछ नया शुरू करने की हलचल आपके मन में रहेगी। शादीशुदा जीवन में सम्मान और समझ बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे, लेकिन विरोधियों की बातों में आने से बचें। पुराने अटके काम पूरे करने की कोशिश सफल होगी। उधार लेने से दूरी बनाकर रखें, वापसी मुश्किल हो सकती है।
May Month Grah Gochar: मई का महीना लेकर आया ग्रहों की बड़ी हलचल, जानें समय और प्रभाव