मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको वही कार्य सौंपा जाएगा,जो आपको अत्यधिक प्रिय होगा। आपके दिमाग में कुछ नई योजनाएं आएंगी,जिन्हें आपको अपने सीनियर्स की मदद से आगे बढ़ाना होगा ताकि आप उनका लाभ उठा सके। आपका कोई प्रिय मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मिलाप कर सकता है। परिवार में आपकी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी व आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ भी पड़ सकता है। परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।