मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को घर से दूर नौकरी मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी अतिरिक्त आय के सोर्स से जुड़ सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कोई अपनी बातों में बहलाने फुसलाने की कोशिश करेगा, जिसमें आप सावधानी बरतें।