मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपकी वह चिंता दूर होगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। व्यापार में आपको कोई बड़ा डिसीजन लेने से पहले बहुत ही सोच विचार करना होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कामों से जाना जाएगा और उनके जनसमर्थन में भी इजाफा होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग में कार्य कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं।