मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने कामों को समय के हिसाब से पूरा करें व आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसका आपके काम पर असर दिखेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी नई नौकरी के मिलने से पुरानी को तुरंत नहीं छोड़ना है।