Mithun Rashifal Today: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा, नहीं तो बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको घर परिवार में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आप अपने खर्चों की पूरी निगरानी बनाकर रखें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बेवजह का लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है, इसलिए आप धन का लेनदेन बिल्कुल ना करें, नहीं तो इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।