मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। बिजनेस में किसी से धन उधार लेने से बचें और कामकाज के मामलों में आपको सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे थे, तो उसमें आपके साथ कोई ठगी हो सकती है, इसलिए आप लिखापढ़ी करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।