मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की सोचेंगे। आपको आज किसी बड़ी कंपनी में निवेश करने का मौका मिल सकता है। जो लोग किसी रुके हुए काम को लेकर परेशान हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। आपको आज संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी और आपकी यदि नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।