मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। आप अपने घर में किसी नए वाहन या किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं,जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता से यदि किसी बात पर आपकी झड़प हुई थी,तो वह भी समाप्त होगी। प्रेमजीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ प्यार भरी बातें करते हुए घूमने फिरने जाएंगे। कोई वरिष्ठ सदस्य आपके किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले को सुलझा सकता है। भाई-बहनों से यदि आप किसी मदद को मांगेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।