मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंद भरा समय व्यतीत करेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई भी फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। बिजनेस में आप यदि कोई जोखिम उठाएंगे, तो इससे बाद में आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।