मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अपने बॉस से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने में फायदा है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कामों से वाहवाही होगी और उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने आवश्यक कामों को लेकर अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। किसी नए मकान दुकान आदि की खरीदारी आप कर सकते हैं।