मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीतिक गतिविधियों में भी आपकी चल रही कडवाहट समाप्त हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कुछ परिवर्तन करना पड़े,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन किसी यात्रा पर जाने से पहले आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। राजनीतिक गतिविधियों में कुछ रुकावटें तो आएंगी,लेकिन आप फिर भी उनसे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को विदेश से पढ़ाई का ऑफर आ सकता है।