मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन आप अपने अनावश्यक कामों को लेकर परेशान रहेंगे। आपको लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी से कोई वादा करने से बचना होगा और आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपका कोई रूपए पैसे से जुड़ा मुद्दा सुलझ सकता है।