मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्य क्षमता में वृद्धि लेकर आएगा और आप अपने कारोबार में आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको अपने माता-पिता से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। मित्रों का साथ और समर्थन बढ़ेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपको लोगों की भावनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। शैक्षणिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण बनाए रखें। किसी काम के चलते आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।