मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी जांच-पडताल कर लेनी होगी, तभी वह पूरे हो सकते हैं और आप अपने धन का कुछ हिस्सा बचत की योजना में अवश्य लगाएं, तभी आप अपने भविष्य को सिक्योर कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की किसी बात से नाराज हो सकते हैं, लेकिन बातचीत के जरिए वह भी समाप्त हो जाएगी। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।