मेष राशि- मेष राशि के लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं और नई शुरुआत करने में कभी पीछे नहीं हटते। चुनौतियां इनके लिए डर नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का मौका होती हैं। इस राशि का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है, जो जोश, साहस और ऊर्जा का प्रतीक है। नेतृत्व इनकी खासियत है, जिससे ये दूसरों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। ये जोखिम लेने से नहीं घबराते और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। आज का राशिफल
आज आपको रिश्तों की डोर को संभालकर चलना होगा, प्यार और समझदारी ही आपकी ताकत बनेगी। जीवनसाथी आपकी किसी बात से आहत हो सकते हैं, इसलिए उन्हें मनाना ही आज आपकी जीत होगी। उधार लेने का विचार मन में आए तो फिलहाल रोक लें, वरना आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। बिजनेस में भी आज बड़े फैसले लेने से बचें, क्योंकि जल्दबाज़ी का फैसला बाद में पछतावा दे सकता है।
Grahan Yog: 10 मई को बनेगा ग्रहण योग, कन्या सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगा उतार-चढ़ाव