मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के लड़ाई झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल के जरिये को निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपने यदि अपनी माता जी के शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज किया, तो वह बढ़ सकती है। आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकती हैं।