मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने किसी कोर्स में दाखिला लेने मे यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको पछतावा होगा। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा काम ना करें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी आय और व्यय को ध्यान में रखकर खर्च करना होगा।