मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको कुछ जरूरी मामलों में चुप्पी बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह लीक हो सकती है। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी, लेकिन आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके बेहतर रहेगा। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन कुछ जरुरी मामलों में ढील देने से आपको समस्या हो सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगो को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।