मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा, लेकिन आपको किसी बात को लेकर तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति हो सकती है, जिससे आपको दूर रहने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें।