मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से भी बेवजह लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं। यदि आप शेयर मार्केट अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, तो अत्यधिक धन ना लगाएं। किसी प्रॉपर्टी संबंधित डील को आज बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करें। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई से मन भटक सकता है।