मेष राशि के जातक जोशीले, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये चुनौतियों से डरने की बजाय उनका सामना करना पसंद करते हैं। साहसी और ऊर्जावान स्वभाव के कारण ये जोखिम लेने से नहीं कतराते। हालाँकि, इनकी अधीरता और गुस्सैल स्वभाव कई बार इनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ये स्वभाव से प्रतिस्पर्धी होते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की चाह रखते हैं। दोस्ती और रिश्तों में ये ईमानदार होते हैं लेकिन अपनी बात मनवाने की ज़िद इनमें अधिक होती है। सेना, खेल, बिजनेस और एडवेंचर से जुड़े कार्यों में ये सफलता प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में बिजनेस को लेकर यदि कुछ आइडिया आये, तो आप उससे तुरंत आगे न बढ़ाएं। किसी अजनबी से आप कोई लेनदेन करने से बचें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है और आप किसी धन की समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने खर्चों को भी लिमिट में करके चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
सूर्य देवता को अर्घ्य दें और दिन की शुरुआत अच्छे कार्यों से करें।
घर में ताम्बे के बर्तन का उपयोग करें, यह आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।