मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी व आप किसी म्यूचल फंड मार्केट आदि में भी निवेश कर सकते हैं। यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही है,तो उसके लिए आपको डॉक्टरी सलाह मशवरा भी करना पड़ सकता है। आपका अपनी माताजी से कोई वाद-विवाद खडा हो सकता है,जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। भाइयों के साथ आप व्यवसाय के लिए कुछ योजनाएं भी बनाने की सोचेंगे जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे पाएंगे,लेकिन आपको धन का लेनदेन सावधानी से करना होगा।