फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mesh Rashifal 24 November: मेष राशि वालों के लिए कल का दिन रहेगा शुभ, मिलेंगे बेहतर अवसर

Sun, 23 Nov 2025 09:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mesh Rashifal: शिक्षा के क्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। कोई नया मुकाम हासिल हो सकता है। जो लोग सरकारी सेवा में हैं उनको लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशिफल- 24 नवंबर 2025
विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन आर्थिक लाभ के लिहाज से बहुत ही शुभ रहेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर के मामले में आपको कुछ पुराने मामलें कल सुलझ सकते हैं। इसके अलावा जो काम पिछले कई दिनों से नहीं हो पा रहे थे उसमें अब सफलता मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। कोई नया मुकाम हासिल हो सकता है। जो लोग सरकारी सेवा में हैं उनको लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। लेकिन कल के दिन आपको सेहत से संबंधित मामलों में ज्यादा सावधान रहना होगा। नहीं तो आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। 

मेष राशि के जातक जोशीले, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये चुनौतियों से डरने की बजाय उनका सामना करना पसंद करते हैं। साहसी और ऊर्जावान स्वभाव के कारण ये जोखिम लेने से नहीं कतराते। हालाँकि, इनकी अधीरता और गुस्सैल स्वभाव कई बार इनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ये स्वभाव से प्रतिस्पर्धी होते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की चाह रखते हैं। दोस्ती और रिश्तों में ये ईमानदार होते हैं लेकिन अपनी बात मनवाने की ज़िद इनमें अधिक होती है। सेना, खेल, बिजनेस और एडवेंचर से जुड़े कार्यों में ये सफलता प्राप्त करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ  

मेष राशि वालों के लिए कल का उपाय
  •  सूर्य देवता को अर्घ्य दें और दिन की शुरुआत अच्छे कार्यों से करें।  
  •  घर में ताम्बे के बर्तन का उपयोग करें, यह आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।  
  • किसी गरीब को कपड़े या खाद्य सामग्री दान करें।  
Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें